Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बभनजोत में स्कूल चलो अभियान एवं शिक्षक विदाई सम्मान समारोह का हुवा आयोजन


गोंडा:-शिक्षा क्षेत्र बभनजोत में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली एवं सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को बीआरसी रसूलपुर खान में किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों ने 'सब पढ़े सब बढ़े' 'आधी रोटी ही खाएंगे लेकिन स्कूल जाएंगे','जन जन का यह नारा है शिक्षा का अधिकार हमारा है आदि स्लोगन के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त शिक्षक राम गूदर प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौवागांव,कनिक राम मौर्या प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिगरिया, रामकेवल यादव प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशव नगर पूर्वी, बनारसी लाल प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूकनगर ग्रांट पूर्वी,
श्यामलाल प्रधानाध्यापक पूर्व मध्य विद्यालय दौलतपुर ग्रांट,जय सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नाथपुर  को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने श्रीमद् भगवत गीता,अंगवस्त्र सहित अन्य चीजें भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभात कुमार वर्मा ने संबोधन में आए हुए शिक्षकों से शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों को कानवेंट स्कूल की तरह बनाये।जिससे अभिभावकों का आकर्षण कान्वेंट की बजाय परिषदीय विद्यालयों पर बढ़े। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी मनकापुर बीके प्रसाद ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपील किया कि आप लोग अपने गांव में जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने स्कूल चलो रैली अभियान को सफल बनाने नामांकन स्कूल में बच्चों के ठहराव सहित अन्य विभागीय कार्यों पर जोर देने की अपील करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल वहाब व संचालन अफसर हसन एबीआरसी झंझरी ने  किया।कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  प्रस्तुत किए।साथ ही परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी सहित नवाचार के स्टॉल भी लगाए।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा,विक्रम पटेल,पिंटू,पप्पू सिंह,पवन मिश्रा,रामविलास वर्मा,जावेद कमर,के के यादव,विमलेश सिंह,हकीक उल्ला यस यस यम हक घनश्याम पांडे राजेंद्र प्रसाद संजय वर्मा अबू सुफियान खालिद बेग सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे