Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान परशुराम मंदिर निर्माण में हर स्तर पर सहयोग करेंगे:सांसद हरीश द्विवेदी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अक्षय तृतीया के दिन ब्राम्हण महासभा के परिसर में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन किया गया। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये न्याय के लिये निरन्तर संघर्ष पर जोर दिया। समाज में ब्राम्हण समाज की भूमिका, तात्कालिक संकट और भावी संघर्ष की रणनीति बनाने के साथ ही महासभा परिसर में भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के साथ छात्रावास, संस्कार भवन के शीघ्र निर्माण का निर्णय लिया गया। पं. अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में दिन में 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और वक्ताओं ने आरक्षण, सरकार की मंशा पर भी प्रभावी ढंग से सवाल खड़े किये।  सांसद हरीश द्विवेदी ने घोषणा किया कि भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के साथ छात्रावास, संस्कार भवन के निर्माण में वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सांसद शरद तिवारी ने एकजुटता पर जोर दिया। 
पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने बाबरी विध्वंश से लेकर राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण, सामाजिक सहयोग, सरकारों की बदलती दृष्टि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आरक्षण समाज का कैंसर है, हमें इससे अलग सोच पैदा कर ब्राम्हण समाज की चेतना को नया आयाम देना होगा जिससे वे सांस्कृतिक, आर्थिक, नैतिक मोर्चो पर सबल होकर वर्तमान चुनौतियों का मुकाबला कर सकें। भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने ब्राम्हण समाज के महत्व, लोक कल्याण की भावना पर चर्चा किया। सल्टौआ ब्लाक प्रमुख पं. अशोक कुमार मिश्र और साऊंघाट प्रमुख प्रतिनिधि संत प्रकाश त्रिपाठी ने निर्माण कार्यो के लिये ब्राम्हण महासभा को 1 लाख 51 हजार क्रमशः देने की घोषणा किया। पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय ने कहा कि वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे। महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र ने महासभा के उद्देश्य और योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला। युवा ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र के नेतृत्व में दिलीप पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र, आलोक मिश्र, राजेश्वर तिवारी, श्री प्रकाश शुक्ल, अंकित शुक्ल आदि ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देते हुये भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश और आर्थिक आधार पर आरक्षण दिये जाने की पुरजोर मांग किया। संचालन करते हुये डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के जीवनवृत्त, सृजन और संहार के परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र कुमार  उर्फ लल्लू पाण्डेय ने कहा कि छात्रावास का निर्माण हो जाने पर ब्राम्हण समाज के पाल्य बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष अमरेन्द्र पाण्डेय शिव्लू ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही बड़े लक्ष्य हासिल हांेगे। 
भगवान परशुराम जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पं. पुष्कर मिश्र, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, कृपाशंकर तिवारी, दीन दयाल त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्र, श्रीमती पुष्पलता पाण्डेय, उमापति मिश्र, शम्भूनाथ शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, महेश शुक्ल, विजय बिहारी तिवारी, जे.पी. तिवारी, राम दुलारे पाठक, पं. सरोज मिश्र, गोपेश्वर तिवारी,  आदि ने   सम्बोधित करते हुये कहा कि समय को देखते हुये ब्राम्हण समाज को बदलते परिवेश में अपनी गौरव गरिमा के रक्षा के लिये  एकजुट होना होगा। अध्यक्षता करते हुये पं. अशोक कुमार शुक्ल ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते  हुआ कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य पूरे होेंगे। ई. राधेश्याम पाण्डेय, डा. सत्येन्द्र राय, रामेन्द्र चतुर्वेदी, आर.के. पाण्डेय,  डा. जी.एम. शुक्ल,  जे.पी. तिवारी को ब्राम्हण महासभा की ओर से भगवान परशुराम का चित्र, अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। 
सत्या पाण्डेय, किरन शुक्ल, अनुराग शुक्ल, शीला पाठक, हेमलता पाण्डेय, कौशल तिवारी, सन्तोष शुक्ल, कौशल किशोर पाण्डेय, श्रीकेश पाण्डेय, शशि भूषण ओझा, राजन पाण्डेय, विश्वम्भर तिवारी, अभिषेक शुक्ल, विष्णुदत्त दूबे, शैलेन्द्र कुमार शर्मा ‘शैलू’ हरिशंकर पाण्डेय, राकेश पाण्डेय,  वृजेश तिवारी, ऋषभ तिवारी, अभय पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय,  राकेश दूबे, धु्रव चन्द्र पाठक, राम यज्ञ मिश्र, परशुराम शुक्ल, के.के. द्विवेदी, डा. आशुतोष, राजकिशोर पाठक, अनिरूद्ध तिवारी, आनन्द मोहन मिश्र, देवेश मिश्र, देवी प्रसाद पाण्डेय, रामचन्द्र तिवारी, नरेन्द्र,  लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, अजय पाण्डेय, विवेक तिवारी विक्की, अभय देव शुक्ल, प्रसून शुक्ल, नीरज तिवारी, आदित्य तिवारी ‘कबीर’ आशीष शुक्ल, भावेष पाण्डेय, पंकज गोस्वामी, उमेश चन्द्र उपाध्याय, अभिनव उपाध्याय, वृजभूषण मिश्र, राजेश मिश्र, डा. सत्य नारायण पाण्डेय, देवस्य मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे