सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिये संकल्पित है। चरणबद्ध ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जायेगा। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बुधवार को साऊंघाट विकास खण्ड के बड़ेरिया खुर्द गांव में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। स्वच्छता अभियान, शौचालय, आवास के सम्बन्ध में चौपाल में आये लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये विधायक ने उनसे योजनाओं के स्थिति के बारे में जानकारी हासिल किया। उन्होने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुये शौचालय निर्माण कराये जाने और स्वच्छता पर जोर दिया।
पंचायतराज अधिकारी शिवशंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी साऊंघाट, सचिव आदि ने सदर विधायक को गांव में चलाये जा रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दिया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित चौपाल में राजन सिंह, मालती, सुनीता देवी, रमेश गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, धर्मराज मौर्या, लक्ष्मी, लालचंद चौधरी, अनुराग पटेल, आशीष चौधरी, सूर्यभान सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ