अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । बलरामपुर में अवैध संबंधो के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी । पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । घटना है महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम हड़पुर जनकपुर के मजरे गहिरवा जहांपुर की । गैसड़ी थाना क्षेत्र के पुरैना प्रेमपुर के रहने वाले धर्मराज मिश्रा की बेटी रेनू की शादी गहिरवा जहांपुर के रहने वाले विवेक तिवारी से हुई थी । शादी के कुछ साल बाद से विवेक को ये शक होने लगा कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से है.जिसको लेकर आये दिन रेनू और विवेक में विवाद होते थे । पत्नी के अवैध संबंध के शक ने पति विवेक के दिमाग ने अपराध करने को विवश कर दिया ।
बीते 12/13अप्रैल का रात विवेक ने अपनी पत्नी रेनू की अवैध तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी.और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया । पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पति की तलाश शुरू कर दी । पुलिस ने कल देर शाम हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या अवैध संबंध के शक मे हुई है । हत्यारोपी पति विवेक पूरी तरह से बेरोजगार था और आरोपी पति के पिता पूरे घर का जिम्मेदारी संभाल रखी थी । विवेक को धीरे धीरे अपनी पत्नी का संबंध अपने पिता से होने का शक था जिससे गुस्साये विवेक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी । जिस समय विवेक ने अपनी पत्नी की हत्या की उस समय उसकी एक बेटी भी अपने मां के साथ सोई हुई थी और उसी के सामने उसने अवैध तमंचे से रेनू के कनपटी पर गोली मार दी । घटना के बाद से ही विवेक फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कल शाम गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ