सुनील उपाध्याय
हापुड। जनपद हापुड़ की 273 ग्राम पंचायतों में बुधवार को एक साथ बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों विशेष सफाई अभियान चलाया गया, प्रभात फेरी निकाली गयी। समारोह का अयोजन कर स्वच्छ पर चर्चा की गयी। स्वच्छ के लाभ और हानि बताकर लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया ग्राम पंचायतों के अलावा सभी विकास खण्ड़ों सिम्भावली, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और धौलाना में स्वच्छ भारत दिवस पर बड़ा कार्यक्रम किया गया। इसमें गौरव यात्रा, कलश यात्रा प्रभात फेरी निकाली गयी। विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया, स्वच्छ भारत दिवस ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत मनाया गया। यह अभियान 05 मई तक जनपद में चलेगा।
सिम्भावली विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भोवापुर में स्वच्छ भारत दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा0 कमल मलिक और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पाल मौजूद रहे इस अवसर पर निकाली गयी गौरव यात्रा को हरी झंडी विधायक कमल मलिक ने दिखाई। कलश यात्रा को रवाना जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने किया। दोनो ही यात्राऐं भोवापुर के प्राईमरी स्कूल से शूरू होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्कूल पर आकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान समेत ग्राम के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने भी बढचढकर इसमें भाग लिया यात्रा में स्कूल के बच्चे भी शामिल रहे। समारोह के समापन के समय जिला पंचायत राज अधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी निशान्त पान्डेय ने लोगो की समस्याऐं सुनी और उनका समाधान किया। कार्यक्रम में सिम्भावली के सहायक विकास अधिकारी श्री सतीश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के तीनों जिला कन्सलटैन्ट प्रीतिकाला, गोपालराय, अपार गहलौत, और सभी खण्ड प्रेरक मौजूद रहे।
हापुड़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत टियाला और बदनौली में स्वच्छ भारत मिशन समारोह में सहायक विकास अधिकारी-पं0 त्रिभुवन कौशिक मौजूद रहें। गढ़मुक्तेश्वर में इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी श्री भानेश्वर सिंह और धौलाना विकास खण्ड में इस कार्य क्रम में सहायक विकास अधिकारी श्री बिशन सक्सैना मौजूद रहें। सभी ने स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ