Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उन्नाव गैंग रेप में जब तक जाँच पूरी न हो जाये ,कुछ भी कहना उचित नहीं:राज्य मंत्री अर्चना पांडे


सुनील गिरी 
हापुड। जनपद हापुड क्षेत्र के गांव ददायरा में आयोजित परशुराम जयंती के प्रोग्राम में शिरकत करने पहुची उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने भगवान परशुराम को माल्य अर्पण कर जलाया दीप मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री ने बताया कि उन्नाव गैंग रेप पर बोलते हुए बताया की जब तक इस पर जाँच पूरी न हो जाये तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है क्योंकि अभी तो केवल आरोप लगाया गया है इसकी जांच कराई जा रही है अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनको सजा मिलेगी राहुल गांधी के बयान पर बोलते हुए राज्य मंत्री ने राहुल गांधी के बयान प्रधानमंत्री संसद में मेरे सामने 15 मिनट भी नहीं टिक सकते इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा राहुल गांधी क्या बोलते हैं यह उनकी मानसिकता है लेकिन मैं नहीं मानती कि भारतीय जनता पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता को भी उनके किसी सवाल के जवाब देने की आवश्यकता है सपा बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब इनका गठबन्धन पहले किसी के साथ नहीं चला तो अबकी बार इनका गठबंधन किस तरीके से कामयाब होगा यह तो आने वाला ही समय बताएगा क्योंकि यह दोनों लोग ही स्वार्थ की राजनीति करते हैं बैंकों के एटीएम में नोटों की कमी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा यह तो मुझे केवल यही पता लगा है और राज्यों में एटीएम में पैसों की किल्लत हो सकती है लेकिन हमारे प्रदेश में ऐसी कोई किल्लत नहीं है अगर किल्लत होती भी है तो केंद्र की सरकार इस बात की चिंता कर रही होगी और जल्दी इसको सुधार भी लिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोकपाल, विधायक विजयपाल आढती सहित सैकण्डो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे