सुनील गिरी
हापुड। उन्नाव व जम्मू के कठुआ जिले में एक 8 साल की बच्ची आसिफा की रेप के बाद हत्या के मामले में जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने निकाला कैंडल मार्च सपा नेताओं की दोनों ही मामलों में आरोपियों के लिए फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चला कर जल्द सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए निकाला कैंडल मार्च इस कैंडल मार्च में हापुड के लोगो ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा वहीं कैंडल मार्च निकाल रहे समाजवादी पार्टी के नेताओ से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया उन्नाव व जम्मू के कठुआ में एक 8 साल की बच्ची के साथ किस तरह से बेरहमी से रेप व हत्या की घटना हो जाती है तो हम केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग करते हैं इन दोनों घटनाओं के जो भी आरोपी हो चाहे वह किसी भी जाति या धर्म के हो उन पर उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना करने से पहले कम से कम 10 बार सोचे तभी हमारे देश मैं महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित रह सकेंगे और तभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सही मायने में कामयाबी की तरफ जाएगा तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्नाव की घटना में प्रदेश सरकार किस तरह से आरोपीयो को बचा रही थी इससे साफ जाहिर होता है प्रदेश के मुख्य मंत्री महिलाओ पर होने वाले रेप जैसे मामले में कितने गंभीर है मुख्य मंत्री को नैतिक ता के आधार पर स्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव छात्र सभा पंकज त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, महिला कार्यकर्ता सीमा तनेजा, परूषोतम वर्मा, श्यामसुन्दर भुर्जी, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ