Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीएम नही सुलझा पाई थी विवाद जमीनी विवाद तो युवक ने खुद को लगायी आग


सुनील गिरी 
हापुड। थाना धौलाना छेत्र के गांव सपनावत में जमीनी विवाद में युवक राजेश ने खुद को किया आग के हवाले ।  आग लगाने के बाद अपने चाचा जयप्रकश से लिपटा युवक। दोनों लोग आग में झुलसे । दोनो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किया मेरठ रेफर । दोनो चाचा, भतीजे के बीच काफी समय से चल रहा था जमीनी विवाद । जमीनी विवाद के बाद  मौके पर पहुंची धौलाना  एसडीएम नही सुलझा पाई थी विवाद। एसडीएम के जाने के बाद युवक ने लगाई आग ।  


आपको बतादें के थाना धौलाना के गांव सपनावत में जयप्रकाश और राजेश के बीच एक मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था । दोनो का  सिविल कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है । बताया जा रहा है के जयप्रकाश दबंगई से मकान का निर्माण करा रहा था जिसको लेकर भतीजा राजेश ने मौके पर एसडीएम को भी बुलवा लिया । मौके पर पहुंची एसडीएम ने मामले में गंभीरता नही दिखाई और जांच की बात कहकर एसडीएम वापस लौट गई । एसडीएम के वापस जाते ही राजेश ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर अपने को आग लगा ली और अपने चाचा राजेश से लिपट गया जिसके बाद दोनों ही इस आग में गंभीर रूप से झुलस गए। दोनो घायलों को धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया । बताया जा रहा है के चार  दिन पूर्व भी दोनों के बीच में मार पिटाई हुई थी और मामला धौलाना थाने भी पहुंचा था पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई वही दोनो शासन प्रशासन मामले में गंभीरता दिखाते तो ये नोबत नही आती ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे