Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गैस कंपनियां 20 अप्रैल को मनाएंगी उज्वला पंचायत दिवस


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंर्तगत गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन देने के लिए एस सी/ एस टी अन्त्योदय अन्य योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जायेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में यह योजना 1 अप्रैल 2018 लागू भी हो गयी है। जिसमे ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के 14 गांवों को 5 मई तक धुआँ मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें 1 गांव केंद्र सरकार द्वारा तथा 13 गांव राज्य सरकार द्वारा धुआं मुक्त कराया जाएगा । यह योजना 2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलिया से गरीब परिवारों मे मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने के लिये प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत बलरामपुर जिले में लगभग 125000 (एक लाख पच्चीस हजार) गरीब लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बाँटा जा चुका है। स्थानीय नगर के राप्ती गैस सर्विस के प्रबंधक एस एन तिवारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को इस सम्बन्ध मे पेट्रोलियम मंत्रालय से दिशा निर्देश प्राप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रचार प्रसार के लिए 20 अप्रैल से जिले की सभी गैस एजेन्सियों मे एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमे जिले की प्रत्येक गैस एजेन्सी 100 उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण करेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारियां जिले की सभी गैस एजेंसियों मे चल रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे