Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला की पिटाई, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौखाडी गांव मे आरोपियों ने महिला की रंजिशन लाठी व डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता गांव के मिठाईलाल की पत्नी शिवकली ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती छः अप्रैल को शाम सात बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि गांव के शिवप्रकाश, ओमप्रकाश तथा बीजू व चुन्नीलाल एक राय होकर लाठी डंडे से लैस होकर आ धमके। आरोपियों ने महिला को गाली देते हुये लाठी और डंडे से पीटकर चुटहिल कर दिया। पीड़िता के शोरगुल मचाने पर गांव के कुछ लोग बीच बचाव को आये तो आरोपी जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुये कहीं शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते चले गये। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी किंतु जांच के नाम पर मुकदमा नही दर्ज किया गया। सीओ की फटकार पर मंगलवार को शिवप्रकाश समेत चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा जानलेवा धमकी एवं दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे