शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर जमाल का पुरवा मे बारात मे विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को जमकर मारापीटा गया। आरोपियों ने एक पक्ष के सुहेल को गोली मार दी जिससे उसके बायें हाथ मे गोली लग गयी। घटना को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के अंतागढ़ निवासी अबीहसन के पुत्र मो. इब्राहिम ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती बाईस अप्रैल को शाम करीब पांच बजे कोतवाली लालगंज क्षेत्र के काजी का पुरवा जमालपुर मे बारात मे विपक्षी जानलेवा हमले पर अमादा हो गये। पीड़ित के गांव के ही सैफुल्ला, ताहिर, अकबर व सोनू ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने असलहे से फायर शुरू कर दिया जिससे पीड़ित पक्ष के सुहेल को बायें हाथ मे गोली जा लगी। बारात मे गोली चलने से अफरातफरी मच गयी। जबकि हमलावर जानलेवा धमकी देते मौके से भाग निकले। घायल का परिजन इलाज कराने के दौरान घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर रायबरेली के सलोन थाना के अंतागढ़ निवासी सैफुल्ला समेत चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले व धमकी का मुकदमा सोमवार की देर रात दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ