सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्व0 वृजभूषण तिवारी को उनके 6 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। बुधवार को जिला पंचायत हाल में सपा नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवाद उनकी रगो में रचा बसा था।
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि अपनों में गुरू जी के नाम से प्रतिष्ठित तिवारीजी ज्ञान की चलती फिरती पाठशाला थे। उनका आकस्मिक निधन समाजवादी आन्दोलन की बड़ी क्षति है। उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सूर्य नरायन पाण्डेय ने वृजभूषण तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे राग द्वेष से मुक्त होकर जनता के सच्चे प्रतिनिधि थे। उन्होने अहंकार को अपने आस पास भी नहीं फटकने दिया। पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय, राजेश्वरी देवी ने कहा कि तिवारी जी की सबसे बड़ी पंूजी उनकी सहजता थी। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, वृजकिशोर सिंह डिम्पल, रविन्द्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, चन्द्रिका यादव, निजामुद्दीन, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, जमील अहमद, महादेव यादव, सुरेन्द्र सिंह छोटे, राजेन्द्र चौरसिया, आर.डी. गोस्वामी, घनश्याम यादव आदि ने स्व0 वृजभूषण तिवारी के यादों को साझा किया। कहा कि उनकी क्षमता में डा. राम मनोहर लोहिया ने पहचान लिया था और उन्हें सम्बोधित करते हुये एक पुस्तक ‘विद्यार्थी और राजनीति’ लिखी जो आज भी युवाओं के लिये प्रेरणा श्रोत है। आयोजक वृजेश मिश्र ने कहा कि तिवारी जी का व्यक्तित्व व्यापक था और उनके विचार सदियों तक प्रेरणा देंगे। संचालन फूलचन्द्र श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘शानू’ ने कहा कि वृजभूषण तिवारी समाजवादी चिन्तन की मजबूत कड़ी हैं, वे नयी पीढी के लिये उदाहरण हैं।
कार्यक्रम में नीरज पाण्डेय, सुधाकर यादव, आमिर खान, राहुल यादव, मधुबन यादव, रामनाथ प्रजापति, रामचरित्तर यादव, मोनू पाण्डेय, राजाराम मुंशी, आज्ञाराम, कल्लू पाण्डेय, प्रेम प्रकाश चौधरी, जावेद पिण्डारी, मोईन खान, राम सिंह यादव, एबादुल हक, रमेश, अनिल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अखिलेश मिश्र, दुर्गेश कुमार मिश्र, सदावृक्ष तिवारी, महेश पाण्डेय, मुरलीधर पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी नेता एवं विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ