Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एकल पद से आरक्षण समाप्त किये जाने जैसे मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन


सुनील उपध्याय 
बस्ती । पदोन्नति में आरक्षण, एस.सी.एस.टी.एक्ट हेतु केन्द्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाये जाने की तैयारी, सर्वोच्च न्यायालय के एस.सी.एस.टी. एक्ट के सम्बन्ध में दिये गये निर्णय, जातिगत, आरक्षण समाप्त करने, पदोन्नति में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का पालन किये जाने, एकल पद से आरक्षण समाप्त किये जाने आदि मांगो को लेकर सर्वण लिबरेशन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के आवाहन पर मण्डल मुख्यालय, तहसील मुख्यालयों पर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। 
एसएलएफ के राष्ट्रीय संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। दीन दयाल त्रिपाठी ने यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हर्रैया में रमाकान्त सिंह के नेतृत्व में कैलाशनाथ शर्मा, दीपक मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, अनिल तिवारी एवं भानपुर में जमुना पाण्डेय के नेतृत्व में धर्मेन्द्र भट्ट, कृपाशंकर श्रीवास्तव, अनुराग मिश्र, नीरज शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय, हरि ओम तिवारी, देव कुमार श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, रूधौली में उमेश, मुन्ना पाण्डेय, अमित उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, वृजेश दूबे, सोनू सिंह, बस्ती सदर तहसील में दुर्गेश दूबे, गिरीश चन्द्र गिरी, दिलीप पाण्डेय, राहुल तिवारी, प्रवेश शुक्ल, अशोक मिश्र, दुर्गेश मिश्र के संयोजन में ज्ञापन सौपे गये। 
एसएलएफ के राष्ट्रीय संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी ने बताया कि जब तक जरूरतमंदों को आरक्षण देने की प्रक्रिया नहीं शुरू होती चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रखा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे