Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल चलो अभियान’ की निकली जनपद स्तरीय रैली


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । स्कूल चलो अभियान की कड़ी में बुधवार को राजकीय इण्टर कालेज के मैदान से जिला क्रीडागन तक ‘ स्कूल चलो अभियान’ जनपद स्तरीय रैली निकाली गई। सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्य ने हरी झण्डी दिखाकर  रैली को रवाना किया। रैली में नगरीय क्षेत्र के परिषदीय और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड और एन.सी.सी. कैडटो ने हिस्सा लिया।  
जिला क्रीडागन पहुंचकर रैली सभा में बदल गई। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। अभिभावकों को भी अपना दृष्टिकोण बदलना होगा, परिषदीय विद्यालय अब संसाधन स्तर पर कान्वेन्ट स्कूलों से पीछे नही हैं। 
रैली में  ,आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे ,पढ़ेंगे पढ़ेंगे उन्नत देश बनाएंगे आदि  गगनभेदी नारों के साथ स्कूल चलो अभियान के प्रतिभागी बच्चे हाथों में तख्तियां लिए बैंड बाजा के साथ रोड पर निकले तो जनमानस  आकर्षित होता चला गया । रैली स्टेडियम परिसर पहुंच कर के सभा में परिवर्तित हो गई,सभा को  मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
रैली में प्राथमिक एवम पूर्व   माध्यमिक विद्यालय बैरागल, दुबौलिया के स्काउट गाइड कब बुलबुल के नन्हे मुन्ने बच्चे आकर्षण के केंद्र बने रहे।
उपजिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, लेखाधिकारी सुनील कुमार चौधरी, सहायक  लेखाधिकारी आर के लाल,  जिला समन्वयक सुनील तिवारी ,  खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत कुमार ओझा,धु्रव प्रसाद जायसवाल,राम बहादुर वर्मा, विजय कुमार ओझा, अखिलेश सिंह,जगदीश यादव, कपिल देव दुबे, अनीता त्रिपाठी, सुभाष वर्मा, जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र ,रामचंद्र यादव ,चंद्रभान पाण्डेय, अभिनव मणि त्रिपाठी, फैजान अहमद ,रवि श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव ,सर्वदमन सिंह, जगदीश प्रसाद मिश्र, उदय शंकर शुक्ल, राम कृष्णलाल जगमग,रामपाल सिंह ,रमेश कुमार चौरसिया, नीलम सिंह मानवी सिंह, संतोष सिंह, योगेश पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव, संतोष भट्ट,आनंद प्रताप सिंह,सन्देश कुमार रंजन,माधुरी त्रिपाठी आदि रैली में शामिल रहे। 
जनपदीय रैली में नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही  सावित्री विद्या विहार, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, जीबीएम कान्वेंट, श्री कृष्ण पाण्डेय, सक्सेरिया,खैर,राजकीय बालक, बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा साऊँघाट सहित अनेक विद्यालयों के बच्चों के साथ ही एनसीसी के  47 वीं बटालियन के कैडेटों  ने रैली को सफल बनाने में योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे