सुनील उपाध्याय
बस्ती:इंडियन पब्लिक स्कूल में ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ तथा ‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 1 से 5वीं तथा 6वीं से 8वीं दो ग्रुपों में किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर अमूल्य पानी को बचाएं। साथ-साथ पर्यावरण संतुलन के धरती के हरे गहने, वृक्षों को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर हम पेड़ों पर कुल्हाड़ी न चलाएं तथा पानी को दूषित ना करें और ना ही व्यर्थ बहाएं।. प्रधानाचार्य आर के उस्मानी ने आह्वान कि अगर युवा पीढ़ी धरा को हरा-भरा करने की ठान ले तो हकीकत में धरती के सभी घाव भर सकते हैं, हर कहीं हरियाली नजर आ सकती है।
प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने बच्चों द्वारा बनाए चित्रों का अवलोकन भी किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में शालिनी ,निधि कुमारी,अंजेल राव,शिवम् गुप्ता, साक्षीसिंह, अनुष्का श्रीवास्तव,सौरभ कुमार चौधरी,आंचल चौधरी,श्वेता दूबे,मधू वर्मा , राजरानी वर्मा, आस्था पाण्डेय,इंसा परवेज,इशिता उपाध्याय,दीक्षा बौद्ध,आर्यन चौधरी,अहमद रजा,अंशिका श्रीवास्तव ,चमन राज ,सौरभ राजभर,सुयश चौधरी,रिद्धि यादव ,ने अपने -अपने समूहों में सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाई । पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम के दौरान पंकज त्रिपाठी,बृहस्पति कुमार पाण्डेय,शिवराम गुप्ता,विशाल पाण्डेय,शुभ्रा सिंह,बृजेश शुक्ल, सचिन्द्र शुक्ल मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ