मनीष ओझा
प्रतापगढ़: बैंक से पैसा निकाल कर पति के साथ ई रिक्शा पर बैठ कर घर जा रही महिला से रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहुंचे और ई-रिक्शा रुकवाते हुए महिला के हाथ से बैग से भरा रुपया छीन कर फरार हो गए ! घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को शोरगुल पर दौड़ाया किंतु बदमाश शहर की ओर भाग निकले सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही वही शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी किंतु बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर रहे जानकारी के अनुसार जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजी पुरम कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार व उनकी पत्नी राजकली बेटी दीपिका की शादी के लिए SBI बैंक से ₹200000 निकाल कर ई-रिक्शा द्वारा घर जा रही थी ई-रिक्शा जैसे ही PWD कार्यालय के पास पहुंचा वहाँ पुलिस के बैरियर पर रिक्शा धीमा हुआ और इसी बीच कटरा की तरफ से एक बाइक पर सवार पहुंचे दो हेलमेट लगाए बदमाशों ने रिक्शा की गति धीमी होने पर महिला के हाथ से रुपयों का भरा बैग छीन कर बदमाश शहर की ओर भाग निकले इस दौरान आस-पास के लोगों ने हल्ला गुहार पर बदमाशों को दौड़ाया किंतु बदमाश भाग निकले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहर में चेकिंग लगाकर नाकेबंदी की किंतु बदमाश भागने में सफल रहे वहीं पर पीड़ित महिला और उसके पति एसपी कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाते व रो रो कर बुरा हाल बना लिया था


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ