गोपाल गिरि
लखीमपुर खीरी :नेशनल हाईवे 24 पर सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया । यहां सवारियों से भरी टाटा मैजिक की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई । हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घायलों में भी दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है । सभी को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है । घटना लखीमपुर के थाना पसगवां के उचौलिया के नेशनल हाईवे 24 की है । जहां शाहजहांपुर से सवारियां ले जा रही टाटा मैजिक गाड़ी की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क हादसों को रोकने के लिए रोड सेफ्टी रैली को हरी झंडी दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ रोड सेफ्टी के नियमों को दरकिनार करते हुए Tata Magic में क्षमता से अधिक सवारियां को भर के ले जाया जा रहा था। तभी यह एक बड़ा हादसा हो गया । आपको ये भी बता दें कि Tata Magic में महज 7 लोगों को बैठाने का परमिट होता है जबकि टाटा मैजिक में 10 अतिरिक्त सवारियों को बैठाया गया था जो हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। फिलहाल मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि एक महिला और पुरुष की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ