Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम साहब ..! यहाँ तो आपके अधिकारी लगा रहे है आपके सपनो को पलीता


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।  बस्ती जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्कूल चलो अभियान का सच आप को बस्ती जिले में देखने को मिलेगा । जहाँ योगी के सपनों कोे जिले के जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाने में लगे हुए है । 
जहां सरकार हर घर शौचालय की बात कर रही है और करोड़ों रुपए स्वच्छता अभियान की जागरूकता के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं वही बस्ती जिले की प्राथमिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे जो कि देश का भविष्य है उनका खाना शौचालय के एक कमरे में बनता कैमरे में साफ दिखाई पड़ा मामला विकास खण्ड विक्रमजोत का है जहाँ ग्रामपंचायत छतौना में 1990 से चल रहा है प्राथमिक विद्यालय जिसे अभी तक भवन नसीब नही हुआ है । स्कूल का किचन प्रधान जी के शौचालय में चल रहा है व प्रधान के ही छप्पर में दशकों से प्राथमिक विद्यालय चलाया जा रहा है। इस संबंध में जब जिम्मेदारों से बात की गई तो उन्होंने बजट आवंटित होने की बात कही और कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे