शिविर में 300 बच्चो का जाचा गया स्वास्थ्य
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एंव शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में "वर्ल्ड विजन डे" पर साकेत शिक्षण संस्थान दहिलामऊ में निशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है । उक्त शिविर में लगभग 300 बच्चों का परीक्षण किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन लायन डॉ रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में किया गया शिविर में नेत्र परीक्षण इलाहाबाद के चिकित्सक धर्मेंद्र सिंह ने किया ।इस मौके पर मौजूद क्लब के अध्यक्ष संतोष भगवान ने कहा कि दृष्टिहीनता निवारण क्लब का प्रमुख उद्देश्य है, इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सारे कार्य किए जा रहे हैं । इस मौके पर लायन डॉक्टर अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि आंखें अमूल्य है, इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है । सचिव क्षितिज श्रीवास्तव व लक्ष्मी मिश्रा ने सभी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर लायन राकेश श्रीवास्तव,लायन राजेश बहादुर पाल, लायन संतोष पांडे, अनिल विद्यार्थी, रश्मि, आरती शुकला, राजेश श्रीवास्तव,मंजू, रेनू, सहित आदि लोग मौजूद रहकर शिविर सक्रिय सहयोग प्रदान किया । अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव व प्रधानाध्यापक कुसुम शुक्ला एंव चिकित्सकों को क्लब के पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ