अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर सुल्तानपुर: विकास क्षेत्र जयसिंहपुर मे इंग्लिश मीडियम माडल स्कूल वैदहा विकास क्षेत्र जयसिंह पुर मे आयोजित प्रवेश उत्सव व नामांकन मेले मे उपस्थित सैकड़ों अभिभावकों व बच्चों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक सिंह ने कहा कि अभिभावक बच्चों के प्रति सजग रहे क्या पढाया गया उसके लिए नियमित कापियों को देखे । बच्चों की नियमित उपस्थिति रहनी चाहिए हर स्तर से अभिभावकों को स्कूल का सहयोग करना पडेगा तभी माडल स्कूल की सफलता बनेगी।खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने कहा कि समाज को सही दिशा देने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा बच्चों को मिलना बहुत आवश्यक है आप सब सौभाग्यशाली हैं कि आपके गांव मे इस तरह की शिक्षा शिक्षकों द्वारा दी जा रही है।तभी 220बच्चे अभी तक नामांकित हो चुके हैं ।प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी रणबीर सिंह ने बच्चों व शिक्षको के निर्मित सृजनात्मक कार्य की प्रशंसा की कान्ति सिंह ने अभिभावकों से कहा कि आप हम शिक्षको पर भरोसा रखें जब हम लोगों ने खेल कूद मे राज्य स्तर पर इस विदयालय का परचमलहरा चुके हैं तो शिक्षा के क्षेत्र मे भी लहराऐगे।इस मौके पर राज्य स्तर पर जिमनास्टिक मे प्रतिभाग किऐ मेडल प्राप्त किऐ बच्चों व उनके अभिभावकों रसोइयों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर एस एम सी अध्यक्ष शिवनायक गुप्ता सहायक अध्यापक अजीत सिंह यादव श्रद्धा सिंह राकेश कुमार रविप्रकाश रीना सिंह मालती यादव केश कुमार सिंह व समस्त ए बीआर सी व एनपी आर सी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ