Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गन्ना समिति के चेयरमैन ने जिला गन्ना अधिकारी पर लगाए गम्भीर आरोप


अखिलेश्वर तिवारी
बोर्ड की बैठक नहीं बुला रहे डीसीओ किसानों का हो रहा नुकसान
बलरामपुर ।। सहकारी गन्ना समिति के सदस्यों के बीच चल रहे विवाद के सम्बंध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर समितियों ने डीएम को मांग पत्र सौपा है । समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने गन्ना अधिकारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि गन्ना विभाग की लापरवाही से पिछले 6 माह से एक भी मासिक बैठक नही हो पाई है । ऐसे में किसानों की समस्या का निस्तारण कैसे हो पायेगा । बैठक न होने से गन्ना किसानों को अपनी समस्या से सामना करना पड़ रहा है। प्रबंध समिति द्वारा किसानों की समस्याओं के संबंध में बैठक बुलाई जाती है, बैठक बुलाने के लिए 12 अप्रैल 1 मई को त्रिसदस्यीय संचालकों के हस्ताक्षर सहित समिति के सचिव को अध्यक्ष की बैठक बुलाने के लिए निर्देश दिया गया था । इसके बावजूद सचिव ने बैठक नही बुलाई। इस संबंध में सचिव ने कहा कि अध्यक्ष के कहने बैठक तब तक नही बुलाई जाएगी जब तक जिला गन्ना अधिकारी आदेश नही देगे। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सचिव और गन्ना अधिकारी अपनी गलती को छुपाने के लिए बैठक नही बुला रहे है। जिले में 3 चीनी मिले है जो नवम्बर माह में पेराई सत्र शुरू हुआ और मई में बंद हुआ। लेकिन गन्ना सहकारी समितियों की होने वाली मासिक बैठक गन्ना विभाग की लापरवाही के कारण नही हो पाया। वही चीनी मिल की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए किसानों व उनके प्रतिनिधियों ने गन्ना आयुक्त से शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान नही किया गया।चीनी मिलों द्वारा लगातार घटतौली किया जा रहा था, और गन्ना का भुगतान न होने से किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन किसान चाहकर भी अपनी समस्याओं को अधिकरियों के सामने नही रख पाते । गन्ना विभाग की मनमानी से आक्रोशित होकर समिति के अध्यक्ष और गन्ना संचालको ने जिलाधिकारी से मिल कर शिकायती पत्र सौपा है । गन्ना विभाग के मनमानी पर अंकुश लगाते हुए, समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।  पूूूरे मामले में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि गन्ना समिति और विभागीय अधिकारियों के बीच चल रही आपसी खींचतान को समाप्त करने के लिए जल्द ही समन्यव बैठक आयोजन कर मामले को शांत कराया जाएगा। गन्ना अधिकारी यश पाल सिंह का कहना है कि सहकारी समिति में में चुनाव होने के कारण बैठक नही हो पाया ।  28 मई को अचार संहिता समाप्त हो रही है 29 मई के बाद कभी भी बैठक किया जा सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे