रमेश कुमार मिश्र
गोंडा :गोण्डा जिले के तरबगंज थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने साइबर क्राइम के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया। तरबगंज थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने तरबगंज व बेलसर बाजार में बुद्धजीविओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग साइबर ठगों से सतर्क रहे। उनका सामाजिक बहिष्कार करें। कोई भी अनजान व्यक्ति आपके बैंक खाते से जुड़ी कोई जानकारी जैसे आधार नंबर, एटीएम पिन नंबर, ओटीपी नंबर मांगें तो कतई भी न दे और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने व 100नंबर पर दे।साइबर अपराधी व अपराध करने वाले गुन्डे माफियाओ को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जायेगा।चाहे वो कितनी भी पहूँच का क्यो नाहो।समय समय पर जागरुकता अभियान चलता रहेगा।जिससे जनता जागरूक हो और अपराध में कमी आये।
कोई भी बैंक इस तरह की जानकारी फोन पर नहीं लेता है। इससे साइबर ठगों को पकड़ने में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता के साथ है।
इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता से जुड़े कई पेम्लेट भी बांटे।व सार्वजनिक स्थानो बैंको,बाजारो में भी पम्पलेट बाँटे गये।थाना प्रभारी ने बताया कि अगर जनता सहयोग करेगी तो पुलिस निश्चित रूप से साइबर ठगों को पकड़ने में सफलता हासिल कर सकेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ