Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भष्टाचार की भेट चढ़ी प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना एवं प्रधानमंत्री आवास


रमेश कुमार मिश्र/जय प्रकाश ओझा
गोण्डा। यूपी के गोण्डा जिले में भष्टाचार सिर चढकर बोल रहा है।जहाँ बेलगाम हो चुके ग्रामसभा प्रधान के ऊपर कोई अंकुश नही लग पारहा है।और मनमानी पर उतरे ग्राम प्रधान सरकारी योजनाओं को अपने बाप की बपौती मानने लगे है।जबकि गरीबो के लिए बनी सारी योजनायें गोण्डा जिले में भष्टाचार की भेट चढ़ गयी।लेकिन जिम्मेदार मौन धारण किए हुए है।जिससे ग्रामसभा प्रधानो का मनोबल बढ़ता जारहा है।और तो और अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाये जारहे शौचालय में भी रूपया माँगने लगे।


बताते चले की विकास खण्ड हलधरमऊ के अन्तर्गत ग्राम सभा सोनहरा के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि देवराज तिवारी ने कालोनी और शौचालय के लिए रूपये माँगना शुरू कर दिए।बगैर रूपया लिए एक भी चेक शौचालय का नही देरहे है। ग्रामीणों ने बताया कि गरीबो के लिए बनी योजना का लाभ गरीब लोगों को नहीं मिल रहा है।और तो और गांव में लग रहा खडंजा में भी भ्रष्टाचार की आग में जल उठा।और घटिया ईट का प्रयोग किया जारहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।जो कभी भी ग्रामसभा प्रधान के खिलाफ सड़को पर उतर सकती है। 
योगी सरकार के लाख कोशिशो के बावजूद भष्टाचार पर रोक नही लग पारही है।जबकि सम्बन्धित अधिकारी के नाक के नीचे ही भष्टाचार का खेल खुलेआम चलरहा है।और ग्रामसभा प्रधान कालोनी वा शौचालय के नाम पर  मोटी रकम लेने में मस्त हैं।अब प्रश्न ये उठता है कि क्या योगी सरकार के कड़े तेवर भी अधिकारीयों को भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं करा पाएँगे। जिनकी जड़े बहुत मजबूत हो चुकी है।जब पत्रकारो की टीम गाँव पहुँची तो ग्रामसभा प्रधान के खिलाफ ग्रामीणो ने मोर्चा खोल दिया और सारी सच्चाई बया करदी।जब ग्रामीणों से पूछा कि आप लोग ने प्रधान के खिलाफ शिकायत क्यो नहीं किया।तो बताया कि शिकायत करने जाते है तो अधिकारी लोग डाट कर भगा देते हैं।और प्रधान से मिल लेने की बात कहते।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे