Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व राज्यमंत्री पर यूकेलिप्टस पेड़ की आड़ में 200 पेड़ सागौन के चोरी से काटने का लगा आरोप



गोण्डा :-वजीरगंज ब्लाक परिसर में यूकेलिप्टस पेड़ की आड़ में 200 पेड़ सागौन के चोरी से काट डाले गए। शिकायत मिलने के बावजूद वन विभाग लीपापोती में लगा हुआ है। पेड़ काटने का आरोप सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के ऊपर लग रहा है।
ब्लाक परिसर मे लगे 140 पेड़ यूकेलिप्टस और 200 पेड़ सागौन के काटे जा रहा थे, जिसकी शिकायत भाजपा नेता पवन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से करते हुये जांच कर कार्यवाही की मांग की। शिकायत से हरकत में आये वनविभाग ने मौके पर पहुच कर जांच की औपचारिकता पूरी करते हुये 140 यूकेलिप्टस काटने की परमिट जारी कर दी, और 200 हरे सागौन के पेड़ को काटने को सिरे से खारिज कर दिया, जब कि ब्लाक परिसर में ही  सागौन की लकड़ी छिपा कर रखी गई है, तथा जड़ो के अवशेष जेसीवी से निकलवा कर ब्लाक के सामने के गांव में रखे गए है। इस संदर्भ में रेन्जर मनमोहन मिश्रा ने सागौन के पेड़ को काटे जाने से सिरे से खारिज करते हुए बताया कि ब्लाक से 140 यूकेलिप्टस पेड़ो की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर काटने की अनुमति दी गई है जबकि सागौन के पेड़ को काटे जाने की कोई सूचना नही है और न ही अनुमति दी गई है। मौके पर जांच में भी सागौन के पेड़ काटे जाने साक्ष्य नही है। इस बारे में जब सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह ने बताया कि ब्लाक परिसर में नए भवन बनने है जिससे परिसर में लगे सागौन व यूकेलिप्टस  के पेड़ों का मूल्यांकन कर उसकी रकम सरकारी खजाने में जमा करने के बाद वन विभाग की अनुमति लेकर काटे गए है,लगाए गए आरोप निराधार है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे