Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:एक लाख दहेज की मांग पूरा न करने पर दहेज लोभियों ने एक नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।महिला ने मवई थाने में पहुच कर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है।मामला मवई गांव का है जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज के तुलसमपुर निवासी मो रईश की पुत्री नाज बानो की शादी लगभग दो साल पूर्व मवई गांव निवासी वहीद पुत्र इमाम अली के साथ हुई थी शादी के बाद नाज़ बानो अपने ससुराल आई कहना है कि ससुराली को दहेज में नकदी समेत अन्य सामान दिया था लेकिन उसके बावजूद एक लाख की मांग कर रहे हैं,न देने पर आए दिन प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही साथ घर से मारपीट कर निकालने की धमकी भी देते रहते है। सोमवार को पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में पति वहीद,जेठ अब्दुल समद, टिररू और,ननद व जेठानी शकीना और राईशा,समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे