अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई ब्लाक के सैदपुर गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर जिलाधिकारी से शिकायत की गयी है
जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुर के जिया अहमद ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ग्राम लोधौरा से सैदपुर के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क मानक के अनुसार नहीं बनाई जा रही है।सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।जिया अहमद ने आरोप लगाया कि इस सड़क का निर्माण हाट मिक्स प्लान्ट से नहीं किया जा रहा है न ही रोलर चलाया जा रहा है सड़क में डामर का इस्तेमाल न करके केमिकल डाला जा रहा है।ज्ञात हुआ है कि डी एम ने जांच बी डी ओ मवई को दी।बी डी ओ ने मौके पर जाँच के लिये विभाग के एम आई को भेजा।जिया अहमद ने बताया कि अभी भी सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ