वासुदेव यादव
फ़ैज़ाबाद। डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के यशस्वी प्रो0 एस0एन0 शुक्ला को नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी महेन्द्र नगर काठमांडू (नेपाल) में आगामी 21 एवं 22 मई, 2018 को व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।
श्री प्रो0 शुक्ला को “सिसमिक तंरग को परिवर्धित करने वाले सर्किट व सिस्टम” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करना है। इससे पूर्व डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से प्रो0 शुक्ला विज्ञान विषय पर कई देशों में प्रतिनिधित्व कर चुके है। इसमें मलेशिया में तीन बार, थाइलैण्ड, श्रीलंका एवं मॉरिशस में एक बार तथा इटली में दो बार मौका मिल चुका है। प्रो0 शुक्ला को आमंत्रित किये जाने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों में वाणिज्य एवं मैनेजमेंट के संकायाध्यक्ष प्रो0 आर0एन0राय, प्रो0 अशोक कुमार शुक्ला, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 के0के0 वर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आर0के0 सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय सहित कई शिक्षकों ने प्रो0 शुक्ला को आमंत्रित किये जाने पर बधाई दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ