Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ज्येष्ठ माह के चौथे मंगल पर हनुमागढ़ी पर उमड़ा जनसैलाब


वासुदेव यादव
 अयोध्या।ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को हनुमान गढ़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब । जगह जगह हो रहा भंडारे का आयोजन। बजरंगबली के जयकारों से गूँज रही अयोध्या। सुरक्षा के कड़े प्रबंध। 
  राम नगरी अयोध्या में मंगलवार को हजारों की संख्या में राम भक्त भगवान बजरंगबली के भक्तों ने सरजू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर पंडा पुरोहित को दान देकर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक किए । इसके बाद सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी पर भगवान बजरंगबली का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन किए।
  इस दौरान सुबह 4:15 बजे से ही हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन हेतु आस्था का जनसैलाब जन सैलाब उमड़ता रहा । यहा पर भीड़ इतनी अधिक रही की लोगों को दर्शन पूजन हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ी। राम जन्म भूमि थाना के
 लोकप्रिय प्रभारी अजीत कुमार सिंह कटरा व युवा चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार यादव सुरक्षा व्यवस्था का उचित प्रबंध किए तथा खुद ही सुरक्षा की कमान संभालते हुए देखें गये। इस दौरान कई हजार हनुमान भक्तों ने बजरंगबली का दर्शन पूजन कर अपने जीवन को कृतार्थ किया। जेष्ठ माह के चौथे मंगल के चलते राम नगरी अयोध्या में जगह जगह समाजसेवियों ने शिविर लगाकर भक्तों को जलपान कराया तो वहीं हलवा पूरी सब्जी खीर प्रसाद आदि का वितरण कर परमार्थ सेवा की मिसाल कायम की।
 इस दौरान अयोध्या में काफी भीड़ दिखी जिसके चलते यातायात प्रभारी दिनेश सिंह ने डायवर्जन भी किया  । श्री राम हॉस्पिटल से लेकर सब्जी मंडी तक बीच में बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से जारी रह् सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे