शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र मे बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। इससे बेखौफ बदमाश दिनदहाडे बाइक चोरी की घटनाओ को लगातार अंजाम दे रहे है। पडोसी रायबरेली जिले के गोपालपुर निवासी रामराज के पुत्र रामअवध ने पुलिस को गुरूवार को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती दो जून को शाम पांच बजे वह रानीगंज कैथौला बाजार आया था। यहां से अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक उड़ा ले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ