प्रतापगढ़। मुल्क मे अमनों शांति के लिये मासूम भी अल्लाह की याद मे दुआ पेश कर रहे है। लालगंज इलाके के खानापटटी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुन्नवी मे तालीम हासिल करने वाले खानापटटी के मौलाना रहमानी मियां के महज सात साल के बेटे मो0 बशर रहमानी तथा खालसा सादात गांव के सैयद खालिद की छः साल की मासूम बेटी इकरा खालिद ने रमजान के पाक माह मे सोलह घंटे रोजा रखकर मुल्क मे अमनों शांति तथा लोगो के बीच मोहब्बत को लेकर परवरदिगारे आलम से दुआ मांगी। मासूम बच्चों के रोजा मे होने को लेकर स्कूली शिक्षको तथा इलाके के लोगों ने मदरसा पहुंचकर बच्चों की जमकर हौसला आफजाई की। गुरूवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने मदरसा पहुंचकर बशर रहमानी तथा इकरा खालिद से मुलाकात कर प्रमोद तिवारी तथा इलाकाई विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से हौसला आफजाई करते हुए इसे कौमी एकता की बड़ी मिसाल कहा। मदरसे मे मौजूद गददीनसीन हजरत मौलाना रहमानी मियां ने बताया कि बच्चों के रोजा मे होने को लेकर स्कूल मे अन्य बच्चो ने भी इनकी खुद देखभाल जारी रखी। फिलहाल लोगो की राय दिखी कि एक तरफ जहां कश्मीर मे सेना के जवानो पर गुमराह पत्थरबाजी का नमूना पेश कर रहे है। वहीं मुल्क के एक कोने मे मासूम बच्चों द्वारा मुल्क की हिफाजत व अमनों शांति के लिये रखे गये रोजे की हिन्दु मुस्लिम दोनो कौम के जरिये कौमी एकता की इसे मिसाल ठहराते हुये बच्चो के साहस व हौसले की जमकर तारीफ भी नजर आयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ