गोण्डा:-पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट।थाना छपिया में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा।पीङित महिला की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना छपिया क्षेत्र के बभनान चौकी अन्तर्गत चकिया गांव का है।जहां वृहस्पतिवार को मकान की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुआ।जिसमें दबंगों ने 28 हजार रुपए नकदी व दो मोबाइल भी छीन ले गए।मारपीट मे पति-पत्नी घायल हो गये।जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा मे कराया गया।पीड़ित पूनम पाण्डेय पत्नी देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उसकी शादी ग्राम पिटाऊट थाना सोनहा जिला बस्ती मे हुयी है तथा छपिया क्षेत्र के चकिया गांव मे उसका नेवासा है।पीङिता पूनम पाण्डेय के अनुसार पिछले पांच बर्षों से बाघानाला हरैया जिला बस्ती के अनिल कुमार पुत्र अद्या प्रसाद जो उसके दूर के रिश्तेदार है तथा मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इसी मामले को लेकर पीङिता का आरोप है कि उसे पूर्व मे भी कई बार मारापीटा जा चुका है।जिसकी एफआईआर पूर्व में भी छपिया थाने मे दर्ज है।पूनम पांडेय ने बताया कि आज सुबह 7:30पर उसके पति देवेन्द्र पाण्डेय अपने निजी कार्य से गोण्डा जाने की तैयारी मे थे।पति द्वारा एक मजदूर को दीवारी के पास साफ-सफाई के लिये लगाया गया।जिसे अनिल मिश्रा व अंकुर अनिल की पत्नी बंदना तथा अनिल की दो सालियां गाली-गलौज करते हुये घर मे घुस कर सभी एकसाथ मिलकर मेरे पति को लात घूंसों से मारने लगे।पीङिता का कहना है कि पति को बचाने के लिये जब वह दौङी तो उसे भी मारने पीटने लगे।पीङिता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके चाचा जयशंकर मिश्रा को भी मारापीटा तथा उनका चश्मा तोड़ दिया तथा पति देवेन्द्र पाण्डेय के जेब मे रखा 28 हजार रूपये व दो मंहगी मोबाइल छीन ले गए।घटना की सूचना बभनान चौकी प्रभारी व 100 नम्बर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता पूनम पांडेय की तहरीर पर अनिल,अंकुर समेत आठ लोगों के विरुद्ध 504, 506, 427, 395, 397 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।घटना की जांच की जा रही है शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ