Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मे अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने किया छापेमारी, 25 गाड़ियां सीज


सुनील उपाध्याय/दीपक चौरसिया
बस्ती: जिले में बालू के पट्टाधारक ने मनमानी करते हुए निलंबित खदान से अवैध खनन कर रहा था। शनिवार को प्रशासन की टीम ने खदान पर छापेमारी कर अवैध खनन होते पकड़ा। मौके पर मिली 25 गाड़ियों को सीज कर दिया गया। खनन माफिया मौके से खुदाई कर रही पांच जेसीबी व पोकलैंड मशीन लेकर फरार हो गए।
बस्ती सदर तहसील के महुआपार खुर्द में सैय्यद शाहिद अली के नाम पर 10 एकड़ का पट्टा है। इनको रायल्टी की दूसरी किस्त का धन एक अप्रैल 2018 को देना था। एक माह बाद आठ मई को भी नोटिस दी गई, लेकिन पट्टाधारक ने रायल्टी नहीं जमा किया। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी डीएम अरबिन्द कुमार पांडेय ने आठ जून 2018 को बालू खनन पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दिया। आदेश की प्रति को पट्टाधारक को प्राप्त करा दिया गया। 

एसडीएम के नेतृत्व में हुई छापेमारी
हर्रेया-दुबौलिया ब्लॉक के लोहार बर्दिया गाँव के बगल नदी पर मानक को ताख पर रखकर अवैध रूप से बालू खनन माफिया द्वारा पोकलैंड जेसीबी द्वारा ट्रकों ,डंपरों, ट्रॉलियों पर तेजी  से भराई की जा रही थी, कुछ गाड़िया आ जा रही थी, उसी बीच मयफोर्स एसडीएम हर्रेया ,सुबह 11:00 बजे दुबौलिया व हरैया पुलिस के साथ जैसे बालू खदान स्थान पर पहुँचते हैं कि वहाँ पर जो गाड़ियां बालू लदी थीं व खुदाई वाली जेसीबी को चालक छोड़कर भागने लगे, कुछ देर तक फोर्स व अधिकारी डटे रहे और खदान करने वाली जेसीबी व अन्य गाड़ियों को एसडीएम हरैया व अन्य कर्मचारियों द्वारा खदान 
खनन पट्टा निलंबित होने के बाद नौ जून 2018 को खदान चालू थी। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार सदर अनिल कुमार, नायब तहसीलदार अमरचन्द्र वर्मा, सीओ कलवारी अरन्दि कुमार वर्मा, एसओ कलवारी संजय शुक्ल की टीम ने महुआपार खुर्द खदान पर शनिवार सुबह 10 बजे छापेमारी की। मौके पर से 20 खाली व पांच बालू लदे ट्रक बरामद हुए। अधिकारियों की टीम देख खदान कर रहे लोग पांच जेसीबी व पोकलैंड मशीन लेकर बालू का फायदा उठा फरार हो गए। 
तीन करोड़ के राजस्व का हो गया है बकाया
पट्टा धारक ने पिछले दो माह से रायल्टी का 2 करोड़ 66 लाख, खनन न्यास का 27 लाखा व टीसीएस का पांच लाख रुपया नहीं जमा किया। यह धनराशि लगभग तीन करोड़ रुपये हो जाती है। रायल्टी न जमा करने पर पहली नोटिस एक अप्रैल 2018 को दी गई। उसके बाद आठ मई को पत्र दिया गया था। लेकिन पट्टाधारक बिना रायल्टी जमा किए तेजी से खदान जारी रखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे