Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ललिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता


अखिलेश्वर तिवारी
हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
बलरामपुर ।। थाना ललिया पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए अपराधी के नाम जनपद बलरामपुर श्रावस्ती व बहराइच में भी अपराध पंजीकृत है । वह तीनों जनपदों  में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है ।

              पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं । अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 9 जून को थाना ललिया के उपनिरीक्षक रमेश कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे तभी शिवपुरा से लालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति जा रहा था जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगा । शक होने पर पुलिस वालों ने जब दौड़ा कर उसे पकड़ा तथा कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरीराम सोनी पुत्र बंशीधर सोनी निवासी शिवपुरा थाना ललिया जनपद बलरामपुर बताया । तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा तीन मास्टर चाभी बरामद हुआ । गिरफ्तार अपराधी थाना ललिया में हिस्ट्रीशीटर है तथा उसने स्वयं कबूल किया कि उसके खिलाफ थाना ललिया , कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर तथा थाना भिनगा,  गिलौला जनपद श्रावस्ती व कोतवाली नगर तथा कोतवाली दरगाह जनपद बहराइच में कुल मिलाकर लगभग 15 अभियोग पंजीकृत हैं । बरामद अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त को जेल में दिया गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे