Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांप के डसने से वृद्ध महिला की हालत बिगड़ी


अमरजीत सिंह 
फ़ैजाबाद :वृद्ध महिला नलकूप से बेरन की सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी गंभीर हालत में सीएससी बीकापुर शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे के आसपास परिजन के द्वारा उपचार के लिए लाया गया सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर सोनकर  ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होते देख जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर कर दिया।
 शनिवार की सुबह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबवती उर्म 60 पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर पांडे निवासी लुफताबाद बछौली मजरे जोगी कुटटा का पुरवा को  खेत में पड़ी धान की नर्सरी को नलकूप से सिंचाई करने गई उसी समय नाली में बैठा जहरीले सांप ने डंस लिया। वृद्ध महिला ने शोर मचाकर परिजन को बुलाया महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा तत्काल स्थानीय सीएससी बीकापुर उपचार के लिए ले आए जहां डॉक्टर सोनकर ने वृद्ध महिला का उपचार किया लेकिन हालत में सुधार ना होते देख उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां चिकित्सक ने भर्ती? कर इलाज शुरू किया हालत में काफी सुधार होने की बात उनके परिजन ने बताया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे