सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । आज सरदार सेना द्वारा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज में बिजली का तार खीच रहे 3 मजदूरों की मौत के परिजनों को सहायता व जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग । जिला अध्यक्ष परिजनों को नौकरी दिए जाने व घटना के जिम्मेदार ठेकेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है । जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि तीनों मजदूर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे अब उनके न रहने की स्थिति में परिवार के सदस्यों पर जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है सरकार इन परिवारों को 50 लाख की सहायता धनराशि उपलब्ध कराएं । सरदार सेना के जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से ठेकेदार द्वारा बिना डाउन लिए काम कराया जा रहा था उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए । इस अवसर पर गौरव यादव , रमेश चंद्र, भारती प्रमोद आर्य , राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार पटेल, शैलेंद्र यादव रवि प्रताप चौधरी , महिपाल पटेल माही , राम कुमार पटेल , गोपाल वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ