गोण्डा :-मसकनवा में आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार द्वारा मिलने वाले अहेतुक राशि लेने के चक्कर में बहू अपनी सास की मौत को आत्महत्या के बजाय आकस्मिक मौत दिखाने में जुटी है।मृतका वृद्धा दर्शना देवी के पट्टीदार पुसई ने बताया कि बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण घर से 2 सौ मीटर दूर बने अपने ही छप्पर में रहने लगीं थी।पुसई का कहना है कि बहू द्वारा ज्यादा प्रताड़ित से आजिज होकर 20 मार्च 2017 को सुबह करीब आठ बजे आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पुसई ने बताया कि सरकार द्वारा मिलने वाले अहेतुक राशि को पाने के लिए उसकी बहू वन्दना व पति धनेश्वर ने आत्महत्या को अकस्मिक मृत्यु दिखाने का षडयंत्र करने लगी।जिससे उसे अहेतुक राशि मिल जाए। जबकि घटना के दो दिन पश्चात नायब तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने जांच की थी।जिसमें उन्होंने अपने रिपोर्ट में उक्त घटना को आत्महत्या घोषित किया था। वहीं बहू वन्दना व पति धनेश्वर ने शुक्रवार को पुनः उपजिलाधिकारी मनकापुर को शिकायत पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।जिसको लेकर शनिवार को पुनः जांच करने पहुँचे नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी के बयानों को दर्ज किया गया है।जिसमे से कुछ शपथ घर पर ही बनाए जाने की पुष्टि हुई है।उन्होंने बताया कि करीब आठ से दस लोग के शपथ पत्र फर्जी भी हो सकते हैं।जिसकी जांच भी की जा रही है।उन्होंने बताया कि सभी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी मनकापुर को सौप दी गई हैं। वहीं उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने बताया कि नायब तहसीलदार जांच करने गये थे । लेकिन अभी तक रिपोर्ट मिली नहीं है।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ