सुनील उपाध्याय
बस्ती। गरीब, जरूरतमंद मरीजों को उचित दर पर जीवन रक्षक दवायें पहुंचे यह दायित्व निजी क्षेत्र को भी उठाना होगा। रविवार को यह विचार पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने पचपेडिया रोड पर स्थित मंजूषा मेडिकल हाल का फीता काटकर उदघाटन करते हुये व्यक्त किया। कहा कि गरीब मरीजों को सदैव ध्यान में रखना होगा क्योंकि इलाज के लिये उनके पास बहुत पैसे नहीं होते।
उदघाटन अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, नन्दू चौधरी, दूधराम ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मंजूषा सेन और गिरजेश कुमार सेन ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि पूरा प्रयास होगा कि मरीजों को सबसे अच्छी और सस्ती दवायें उचित दर पर सुलभ हों।
इस अवसर पर राजेश सिंह, आशुतोष राय, रामसागर, संजय गौतम, राजेश गौतम, भूपेन्द्र सिंह, राजबहादुर निषाद, देवेन्द्र मौर्य, राम संवारे, राकेश कुमार, संदीप, हीरालाल, शकुन्तला देवी, हिमांशु, अमन प्रकाश, उदयराज निशाद, आनन्द सोलंकी, विजय पाल, नूर मोहम्मद, वासुदेव यादव, प्रदीप निषाद आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ