सुनील उपाध्याय
बस्ती । आज चौथे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मण्डल/जनपद मुख्यालय का कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2015 से यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। भारत का पहचान इसकी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत के साथ साथ योग से है। भारत इस क्षेत्र में हमेशा गुरू के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। आज के इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ वैद्य राज धनवन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त दिनेश कुमार ंिसह ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य लोगो को जोड़ना है विभिन्न तत्वों को मिलाकर कम्पाउण्ड बनता है उसी तरह योग के माध्यम से हम विभिन्न शरीरिक एवं आंत्रिक क्रियाओं को मिलाकर एक विशिष्टता प्राप्त करते है जैसे हाइड्रोजन एवं आक्सीजन से जल बनता है भगवान श्री कृष्ण ने भी योग धर्म को अपनाकर निर्विकार भाव से कर्म करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी को बधाई देता हूॅ।
जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश जयशील पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत आध्यात्मिक एवं योग के क्षेत्र में हमेशा विश्व में प्राचीन काल से मार्ग दर्शन किया है तथा नयी पीढी भी इस अवसर पर प्रेेरणा ले रही है पूरा विश्व मना रहा है इससे हमें और गर्व होना चाहिए। जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व में प्राचीन काल से भारत की पहचान इसकी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के साथ साथ योग से रही आज हम लोग विश्व के चौथे योग दिवस के रूप में मना रहे है। इससे जहाॅ शारीरिक क्षमता रहेगी वही मान्सिक रूप से शान्ति भी मिलेगी मै इस अवसर पर सभी को बधाई देता हूॅ तथा योग करने का आवाह्रन करता हूॅ। बस्ती के लोकप्रिेय सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी एवं योगी जी की प्रेरणा से पूरे प्रदेश ही नही विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है तथा इस जनपद में भी अनेक जगह तथा विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयेाजित है इस कार्यक्रमों से लोगो को नयी जागृति होगी वही भारत का नाम विश्व में ऊचा होगा क्योकि योग हमारी प्राचीन पद्यति है। जिसको ऋषी मुनियों ने अनादिकाल से अपना कर इसको जागृत किया। इस अवसर पर मै सभी को बधाई देता हूॅ। स्थानीय सदर लोकप्रिय विधायक दयाराम चैधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हमे सभी को जोड़ने का सदेश देता है इसको अपना कर सभी को आगे बढना चाहिए तथा इस आयोजन के लिए मै सभी को बधाई देता हूॅ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, सत्ताधारी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कर्याकर्ता प्रमोद पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जेएलएम कुशवाहाॅ, मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पाण्डेय, शिक्षा विभाग, चिकित्सा, अनेक विभागो, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन निर्देशन मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया तथा सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया गया। योग के प्रशिक्षण का कार्यक्रम पतंजलि से तथा इण्टरनेशनल नेचुरोपैथी के संगठन द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में हमारे जनपद के उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, सिविल एंव पुलिस प्रशासन, खेल विभाग के अधिकारी आदि लगाये थै तथा आयुस विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण, नोडल अधिकारी सहित ब्रम्हकुमारी और आदि संगठनों के कर्मचारी/प्रशिक्षको ने भाग लिया।
इसी क्रम में विश्व के 192 देशों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए बस्ती में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इन्टरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाइजेशन के जिला संयोजक सौरभ तुलस्यान के संचालन में सामूहिक योगाभ्यास राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।
योगाभ्यास शिविर का शुभारम्भ सदर विधायक माननीय दयाराम चैधरी, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूपम मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन एवं योग प्रार्थना के साथ किया। इसके बाद आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकाॅल के अनुसार विधायक महोदय, अघ्यक्षा जी ने प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह, पुष्कर मिश्रा, डाॅ सर्वेष्ट मिश्रा, स्कन्द गिरोत्रा, मदन गोपाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन की सदस्यों, कई सामाजिक संगठन व गणमान्य नागरिकों के साथ सम्पूर्ण योगासन व प्राणायाम की प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। तत्पश्चात् उपस्थित जनसमूह को विश्व शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार के लिए संकल्प दिलाया।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्षा जी ने निरोगी जीवन जीने की सम्भावना, तनाव मुक्त जीवन और तन व मन की सुख शांति के लिए प्राचीन भारतीय योग पद्वति को अपनाकर स्वस्थ्य समाज व देश का निर्माण करने का आहवाहन किया।
इसके पूर्व मण्डल संयोजक डाॅ0 जेपी सिंह ने माल्यापर्ण कर अतिथियों का स्वागत किया। उत्तर भारत वन के राष्ट्रीय संयोजक डाॅ0 नवीन सिंह ने अतिथियों एवं आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योग को जीवनशैली में उतारने का आग्रह किया।
योग प्रशिक्षक सरवन, सची, निर्मला श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, मनीषा शुक्ला, मनोरमा सिंह, प्रवीन त्रिपाठी, डाॅ0 जीतेन्द्र कुमार आदि ने सभी को योगाभ्यास करने में सहयोग किया।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ