Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाहरी लोगों के हवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली आजकल कमीशन खोरी को भेट चढ़ चुका है यहा पर इमर्जेंसी बाहरी लोगो के हवाले है डॉक्टर की लिखी बाहरी दवाओ की जाच और इंजेक्शन लगाने बेड पर पहुच कर दवा की पूछताछ भी यही बाहरी लोग ही करते है
बुधवार की दोपहर सीएचसी रुदौली में पेट दर्द और उलटी से परेशांन नीतू गिरी निवासी गोसाई का पुरवा मजरे पारा पहाड़पुर अपने पति मिंटू गिरी व् सास के साथ सीएचसी रुदौली पहुची और तैनात डॉ मदन बर्नवाल को नीतू गिरी के परिजनों ने दिखाया डाक्टर ने सारी दवा सामने पिंटू मेडिकल स्टोर की दवा लिख दी पत्नी को परेशान देख लिखे पर्चे की दवा बाहर से लेकर पति मिंटू अस्पताल पहुचा तो अस्पताल में डाक्टर के कक्ष के बाहर खड़े सर्वेश यादव नामक युवक उसे इमरजेंसी के बेड नं0 1 पर लेकर गए और बाहर से खरीद कर लाई गई दवाओ की जाच कर गलूकोज़ की बोतल में इंजेक्शन डाल दिया इसके बाद गुलोकज की निडिल लगाने के लिए हाथ में नस ढूढ़ने लगे इसी बीच नीतू की सास ने इंजेकशन लगाने जा रहे युवक से पूछ ताछ शुरू कर दी इमरजेंसी में पहले से  कोतवाली के दलसराय चोराहे पर हुई वाहन दुर्घटना के दो बेड पर भर्ती घायल भर्ती थे इस बीच सर्वेश नामक युवक भाग निकला अस्पताल में आये हरमगन सिंह,दीपक कुमार,राम पाल ने बताया की अस्पताल के इमरजेंसी में बाहरी लोग ही डॉक्टर की लिखी दवाये चढ़ाते है अधीक्षक डॉ अजय मोहन ने बताया कि हमारा स्थान्तरण फैज़ाबाद हो गया है अस्पताल में बाहरी लोगो के कार्यो पर रोक लगाई जायेगी प्रभारी सीएमओ सीबी द्विवेदी ने कहा की अस्पताल में बाहरी लोगों के काम करने की जाँच कराइ जायेगी फिरहाल यहा पर सभी मामलों मे अधिकारी द्वारा जॉच कराने का दावा तो किया जाता है पर जॉच रुपये के लेनदेन में दबा दी जाती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे