सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय
बस्ती : खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर ट्रक के उड़ गए परखच्चे ट्रक ड्राइबर की मौके पर ही मौत खलासी गम्भीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के
हर्रैया थाना क्ष्रेत्र के खैरी ओझा गांव के पास एन एच 28 पर पहले से पंचर होकर खड़ी ट्रक यूपी 53 बी टी 7512 में पीछे से आ रही आलू लदी तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 30 ए टी 2501 ने मारी जोरदार ठोकर। ठोकर इतनी जबरदस्त थी की आलू लदी ट्रक के परखच्चे उड़ गए जिसमे ड्राइबर की मौके पर ही मौत हो गयी और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ