Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानक को ताक पर रखकर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मे रुपये का खेल


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली आवास योजना पर बीकापुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में जो खेल विभागीय कर्मी खेल रहे हैं उसमें पात्र व्यक्ति के बजाय आपात्र   को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत चयन कर उनके खाते में पहली किस्त मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने से गरीब निर्बल लोगो मे  काफी आक्रोश बना हुआ है 1 वार्ड के निवासी ने तो प्रधानमंत्री शाहरी आवास योजना के तहत हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा है कि पात्रों को दरकिनार कर आपात्रो  से लंबी धन उगाही करके उनके नामों का चयन प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में कर दिया गया और पहली किस्त भी खाते में दे दी गई ,जबकि प्रत्येक वार्डों का बारीकी से उच्च स्तरीय टीम से जांच कराई जाए तो वैसे भी लोग मिलेंगे जिनके एक मजला दो मजला मकान पहले से बना है जबकि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत नगर वासियों के गरीब निर्बल लोगों का चयन करके जिस परिवार के सिर पर छत न हो ऐसे परिवार को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभार्थी की श्रेणी में रखकर उनके आवास बनाए जाएं ,लेकिन बीकापुर नगर पंचायत के 11 वार्डों में अधिकांश प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मैं काफी लंबा खेल खेला गया है मानक को दर किनार कर ऐसे लोगों का चयन किया गया है जिसने वार्ड के प्रतिनिधियों के द्वारा बड़ी रकम चयन कर्मियों तक पहुंचाने का काम किया है उन्हीं  का नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में चयन कर उनके खाते में पहली किस्त जारी कर दी है। बीकापुर नगर पंचायत वार्ड रसूलपुर मेरा निवासी राम सजीवन यादव पुत्र राम मिलन ने 7 जून को जनसुनवाई संदर्भ संख्या 40017 71 80 27 074 ऑनलाइन करते हुए शिकायत पत्र में दर्शाया है कि मेरे वार्ड रसूलपुर मीरा वार्ड प्रतिनिधि और जांच कर्मी /डूडा के कर्मचारी की मिलीभगत के चलते धन की 15  से 20 हजार रुपए देने वालों का प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत चयन करके लाभार्थी बनाया जा रहा है धन देने वाले पात्र अपात्र का मानक कोई मायने नहीं रख रहा है। शिकायतकर्ता राम सजीवन यादव ने यह भी आरोप लगाया है की पहले मेरा नाम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पात्रता की श्रेणी में रखा गया था रुपयों की मांग पूरी न किए जाने पर मेरा नाम आपात्र की श्रेणी में कर दिया गया जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत पर जिला अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी बीकापुर को जांच के लिए नियुक्त किया है अब देखना है कि जांच नियुक्त अधिकारी वार्ड में जाकर मौके पर जांच करते हैं ।यह फिर किसी निचले स्तर के अधिकारी व कर्मचारी को भेजकर जांच करवाते हैं वहीं दूसरी तरफ डूडा अधिकारी फैजाबाद से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कर्मचारियों द्वारा जांच मे पात्र पाए गए उन्हीं को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना  लाभार्थी बनाया गया है और पहली किस्त उनके खाते में भेजी जा चुकी है यदि जांच में अपात्र पाए जाते हैं तो दिए गए धन को वापसी के लिए लिखा-पढ़ी की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे