अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसरांय चौराहे के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार ने सरैठा गांव जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।बाइक सवार तीनो लोग पटरंगा थाना क्षेत्र के सरैठा गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।जहां से वह अपने रिश्तेदार हरिमगन सिंह को साथ लेकर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमहटा निवासी आर बी सिंह के यहां पुत्री का रिश्ता तय करने जाने वाले थे।जो बुधवार को लगभग 11बजे आलियाबाद की ओर से आ रहे ग्राम तेवरासी थाना परसपुर जिला गोंडा निवासी बाइक सवार काशी प्रसाद सिंह,संतोष कुमार सिंह और अखिलेश प्रताप सिंह जैसे ही दल सरांय चौराहे के पास लखनऊ फैज़ाबाद मार्ग पहुंचे तभी अपनी बाइक को दूसरी पटरी पर ले जाने के लिए अवैघ कट पार करने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी लखनऊ से फैज़ाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार अवैघ कट बन्द करने के लिये लगाई गई लोहे की रेलिंग पर जा गिरे जिससे काशी प्रसाद सिंह 69 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाइक सवार सन्तोष कुमार सिंह 32 वर्ष व अखिलेश प्रताप सिंह 30 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।घटना पर पहुंचे एसएसआई शमसाद अली व उपनिरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया जहां घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टर मैनुद्दीन ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया।रुदौली पुलिस ने एसयूवी कार समेत कार पर सवार राजीव सिंह पुत्र सुरेश सिंह,संजीव कुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह व राज कुमार निवासीगण ग्राम धुरापाली थाना रसूलपुर जिला छपरा बिहार को भी हिरासत में ले लिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ