अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद : बैंक से जालसाज़ी करके निकाले गए रुपये को पाने के लिए पीड़ित लगा रहा अधिकारियों के चक्कर यह मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कूढा सादात का है यहाँ के निवासी मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद सलीम एक मजदूर पेशा व्यक्ति है जो किसी तरह से मजदूरी आदि करके पैसा इकटठा करके भारतीय स्टेट बैंक की रुदौली शाखा की खाता नम्बर 30528094226 है में जमा किया था जिसकी पास बुक व एटीएम कार्ड खाता धारक के पास मौजूद होते हुए 29 मई 2018 को समय लगभग 3:49 व 4:05 मिनट पर खाता धारक के मोबाइल नम्बर 8953464095 पर आये मैसेज को पढ़कर देखा कि मेरे खाता से 40000/-हज़ार रुपये व दूसरे मैसेज में 12हज़ार रुपये निकाल लिए गए हैं।परेशान खाता धारक ने तुरन्त भगकर बैंक शाखा रुदौली गया तो बैंक मैनेजर द्दारा बताया गया कि आपके बैंक एकाउंट से फ्राड करके सलाउद्दीन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम व पोस्ट हथियागढ़ बभनजोत गौरा चौकी जिला गोंडा द्दारा सफेदाबाद में एटीएम से खाता संख्या 33657857088 पर पैसा निकाला गया है आप थाना में जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराओ।जिसकी पीड़ित मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद सलीम अपना रुपये वापस दिलाये जाने के लिए कोतवाल रुदौली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैज़ाबाद,पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ, सहित उच्चाधिकारियों को आनलाइन शिकायती पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ