अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अंतर्गत लम्बरदार पुरवा मजरे मीरमऊ गांव से रविवार की रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरी हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही वाहन स्वामी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी कर काफी खोजबीन की पर बोलेरो का पता नही चल सका।भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
लम्बरदार पुरवा निवासी मोहम्मद एखलाख पुत्र मोहम्मद मुश्ताक ने गत 6 माह पहले ही बोलेरो खरीदी थी।मोहम्मद एखलाख मुंबई में नौकरी करते हैं।उनकी पत्नी गाड़ी की देखरेख करती हैं।घटना वाली रात बोलेरो गांव निवासी एक ड्राइवर के दरवाजे पर खड़ी थी और मध्य रात चोर बोलेरो लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।मवई के थाना प्रभारी नीरज कुमार राय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर बोलेरो का पता लगाया जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ