Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी

बड़ा परेड ग्राउंड एसएसबी पुलिस लाइन सहित सभी थानों व विकासखंडों पर लगा योग शिविर

बलरामपुर ।। करो योग रहो निरोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के बड़ा परेड ग्राउंड, एसएसबी मुख्यालय परेड ग्राउंड तथा पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित किया गया । एसएसबी परिसर में मुख्य अतिथि के रुप में जिला जज सर्बेश कुमार विधायक सदर पलटूराम तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में नवी वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट मौजूद रहे जिनके साथ बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी, जवान व उनके परिवार के लोग तथा आसपास के गांव के लोग योग शिविर में सम्मिलित हुए ।

बड़ा परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सदर पलटू राम जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपरजिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल के साथ जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता तथा विद्यालय के बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरुष सभी ने योग किए । बड़ा परेड ग्राउंड में योग शिक्षक पतंजलि योग समिति की ओर से अजय कुमार मिश्रा ने योगासन करवाए वही एसएसबी मुख्यालय पर योग गुरु वीरेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न योगासन करवाए । उन्होंने इस अवसर पर 20 तरह के शीर्ष आसन करके भी दिखाए जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है । इसके अलावा जिले के सभी नौ विकासखंडों तथा तीन तहसील मुख्यालयों तथा सभी स्थानों पर योग शिविर आयोजित किया गया तहसील मुख्यालयों पर संबंधित जिलाधिकारी तथा विकासखंड मुख्यालय पर विकास खंड अधिकारी तथा स्थानों पर संबंधित थाना अध्यक्षों की मौजूदगी में योग शिक्षकों द्वारायोगासन कराये गये तथा योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी । योग शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शहबान अली तुलसी दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग महिला पुरुष तथा बच्चे योग के विभिन्न आसनों को सीखा और उन्हें नियमित रूप से चढ़ने का संकल्प लिया अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को मानव जीवन का एक अभिन्न और कहा कि योग आदिकाल से किया जाने वाला प्रक्रिया है जिसे बाबा रामदेव ने प्रचारित और प्रसारित कर जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है आज के भागदौड़ की जिंदगी योग का महत्व काफी बढ़ गया है चारों ओर बढ़ते प्रदूषण खाद्य पदार्थों में बढ़ रहे प्रदूषण वाह मिलावटखोरी से लोगों का सेहत लगातार बिगड़ता जा रहा है एलोपैथिक दवाओं से हो रहे साइड इफेक्ट से नए-नए रोग इजाद हो रहे हैं जिन पर नियंत्रण के लिए आप प्राकृतिक चिकित्सा जिसे योगाभ्यास कहते हैं नितांत आवश्यक है योग से शरीर स्वस्थ वह सुंदर रहता है और स्वस्थ शरीर तथा स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है इसीलिए कहा गया है कि करो योग रहो निरोग । किसी कवि ने कहा है कि "पहला सुख हो सुंदर काया, दूजा सुख घर में हो माया, तीसरा सुख घर हो सुलक्षणा नारी, चौथा सुख सुत आज्ञाकारी ।। जीवन के पहले सुख को सुंदर काया के रूप में माना गया है और सुंदर काया तभी रहेगा जब मनुष्य स्वस्थ रहेगा । स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम तथा संयमित दिनचर्या व नियमित शुद्ध खानपान हो । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी से स्वस्थ रहने के लिए योग करने की अपील की गई । योग गुरुओं ने कहा की मनुष्य अपना पूरा समय कार्य व परिवार तथा धनार्जन में लगा देता है परंतु जो सबसे महत्वपूर्ण उसकी शरीर है उसके लिए आधा से एक घंटा समय नहीं निकाल पा रहा है । यही कारण है कि लोग लगातार तमाम तरह के मानसिक व शारीरिक रोगों से घिरते जा रहे हैं । इसीलिए यह जरूरी है कि अपने स्वस्थ शरीर के लिए प्रातः काल कम से कम आधे से एक घंटे का समय अवश्य निकालें और योग करें तथा निरोग रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे