गोंडा। उधारी का पैसा न चुका पाने को लेकर एक दलित को दो सगे भाइयों ने मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया।
मनकापुर कोतवाली का मामला
लिदेहना ग्रांट गांव के रहने वाले दलित बदलू पुत्र ओरीलाल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि गांव के ही रहने वाले राम किशन चौहान के कपड़े की दुकान से कुछ कपड़े उधार लिए थे।बदलू के अनुसार रविवार को वह गांव में एक दुकान पर बैठा था की अचानक विपक्षी राम किशन चौहान व उनके भाई जय किशन पहुंच गए और बकाया पैसे की मांग करने लगे।
जिसमे प्रार्थी ने कर्ज चुकाने के लिए उन लोगों से कुछ और समय मांगने लगा इतने में दोनो भाई मिलकर उसको लाठी डंडे से मारपीट पीट कर घायल कर दिए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी देकर चले गए।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने रविवार देर शाम रामकिशन चौहान व जय किसन चौहान पुत्रगण तूफानी चौहान निवासी लीदेहना ग्रांट गांव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ