Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गंभीराबाद केस मे पुलिस ने एक और आरोपी पर कसा शिकंजा, भेजा जेल


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज के गंभीराबाद बेलहा गांव मे दबंगो द्वारा आगजनी तथा मारपीट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने पंाच नामजद आरोपियो मे से एक और आरोपी को धर दबोचने मे सफलता हासिल की है। कोतवाल अंगदराय शुक्रवार की सुबह गश्त पर थे कि स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन के पास घटना को लेकर दर्ज मुकदमे का आरोपी संजीव सिंह पुलिस को दिखा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बीती ग्यारह जून को गंभीराबाद मे दलित बस्ती मे उपद्रवियो ने धावा बोलकर दलितो के मकानो मे तोडफोड व आगजनी की घटना को अंजाम देते हुये मारपीट किया था। घटना को लेकर तीन पीडितो की ओर से अलग अलग मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियो को चिन्हित कर घटना के बाबत जेल भेजा था। वहीं हाल ही मे घटना मे नामजद एक आरोपी शिकारी सिंह को भी पुलिस ने हिरासत मे लेकर जेल भेज रखा है। पुलिस को अभी भी घटना मे तीन अन्य नामजद आरोपियो की तलाश है। घटना को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी जिला पुलिस प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार रिर्पोट तलब कर रखी है। हालांकि अभी भी बेलहा के गंभीराबाद मे दलित बस्ती मे भय व दहशत के माहौल को देखते हुये प्रशासन ने पीएसी तथा पुलिस गारद की तैनाती कर रखी है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे