Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विवाहिता ने लगाया फन्दा, मौत


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के डभियार पूरे लक्ष्मन गांव के धर्मेन्द्र कोरी की पत्नी फूला (23) ने गुरूवार की देर रात अज्ञात कारणो से कमरे के सीलिंग फैन मे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति धर्मेंद्र फरीदाबाद मे नौकरी किया करता है। हाल ही मे वह छुटटी पर घर भी आया हुआ था। लोगों के मुताबिक मृतका पति के साथ फरीदाबाद जाने की जिद पर अडी थी किंतु पति गुरूवार की दोपहर फरीदाबाद वापस चला गया। सूत्रों के मुताबिक फूला के साथ फरीदाबाद मे ही विवाह भी किया था। सूचना मिलने पर सांगीपुर कोतवाल बालेश्वर त्रिपाठी तथा तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय मौके पर पहुंचे और मृतका के शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इस बाबत कोतवाल का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे