Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चूल्हे की आग से दम्पति समेत मासूम गंभीर रूप से जख्मी

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भगदरा गांव मे शुक्रवार की सुबह चूल्हा से भोजन बनाते समय अचानक आग लगने से पति पत्नी व एक वर्ष की मासूम गंभीर रूप से झुलस गये। गांव के प्रमोद मौर्य उर्फ मोनू (25) गैस सिलेण्डर लेकर घर आया। इधर पत्नी निशा (22) वहीं पास मे चूल्हा से खाना बना रही थी। पति ने सिलेण्डर को गैस रेगुलेटर से जोडना चाहा कि अचानक गैस सिलेण्डर के रेगुलेटर से रिसाव से आग फैल गयी। दुर्भाग्य से पत्नी के साथ गोद मे उसकी एक वर्ष की मासूम बेटी श्रेया भी मौजूद थी। अचानक आगजनी से तीनों गंभीर रूप से झुलस गये। परिजन आननफानन मे तीनो को लेकर स्थानीय सीएचसी आये। यहां तीनो की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे