Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती मण्डल के लोकप्रिय मण्डलायुक्त के सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित


 सुनील उपाध्याय 
बस्ती :मण्डल के लोकप्रिय मण्डलायुक्त  दिनेश कुमार सिंह ने अपनी सेवा की अधिवर्षता आयु पूरी कर लिया तथा रिकार्ड रूप से लगभग 38 वर्ष तक राजकीय सेवा में रहे तथा इस मण्डल में 21 माह 17 दिन तक अपनी सेवा देते रहे और आज सेवानिव्त्त हुए। इस सेवा निवृत्त के उपलक्ष्य आज आयुक्त सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें तीनो जनपदों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी के अलावा मण्डलीय अधिकारियों तथा बस्ती जनपद के प्रमुख अधिकारियांे एवं अभियन्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जनपद संतकबीरनगर के जिलाधिकारी  भूपेन्द्र एस चैधरी ने कहा कि मण्डलायुक्त महोदय  एक गंभीर एवं सुलझे हुए अधिकारी है इनके कारण अभी हाल ही में प्रधानमं.त्री जी के आगमन के समय बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए वही उनके बेहतर अनुभव से मार्गदर्शन प्राप्त हुएं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कुछ अधिकारी ऐसे भी होते है जो अपने अधीनस्थ के लिए समस्या उत्पन्न करते हे तथा कुछ अधिकारी ऐसे होते है जो उनकी समस्याओं का निदान करते है । मण्डलायुक्त महोदय समस्या का निदान करने वाले अधिकारी है । इनके बेहतर और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूॅ। इसी प्रकार प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी  अरविन्छ कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि माननीय मण्डलायुक्त महोदय अपने आप में संस्कारवान एवं संस्थावान अधिकारी है। जब ये बनारस में थे तब मुझे इनसे मेरा सम्पर्क हुआ तथा आज तक बना हुआ है। इन्होंन आयुक्त के रूप में कम एक अनुभवी अभिभावक के रूप में हम लोगों केो मार्गदर्शन किया है जो हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर सुश्री हर्षिता माथुर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हम लोागेों की अभी नौकरी की शुरूआत है। मैं यहाॅ मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हॅू। हम लोागों को सिखाया जाता है कि नये आफिसर को जल्द निर्णय करने वाला तेज तर्रार होना चाहिए। पर आयुक्त महोदय को हमने देखा कि जो कार्य अनुभवी अधिकारी बेहतर ढंग से करते हैं उसमें नये अधिकारी नहीं कर पाते। ये हमारे लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका मे हमेशा रहे। जब जब इनसे मुलाकात हुई तब तब अभिभावक के रूप में हमेशा प्रेरणा दिया जो लाभकारी है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर मण्डल के तीनो पुलिस अधीक्षको की तरफ से पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दिलीप कुमार ने कहा कि शासन प्रशासन में बहुत कम ऐसे अधिकारी हे जो अपने अनुभव के आधार पर बेहतर प्रशासन चलाते है तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर विश्वास करते हे। वैसे ही हमारे मण्डलायुक्त रहे जो अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर विश्वास करते रहे। इसके लिए हम इन्हे बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि इनका बेहतर स्वास्थ्य हो और हम लोगो के लिए हमेशा प्रेरणादायक बने रहे। इस अवसर पर मण्डल के अनेक अधिकारियों ने विचार व्यक्त किया जिसमें प्रमुख रूप से संभागीय खाद्य आयुक्त श्प्रकाश मिश्र, आर टी ओ आर के विश्वकर्मा, मुख्य अभियन्ता विद्युत  सिंह, परियोजना निदेशक आर पी सिंह, उपनिदेशक पेचायत द्विवेदी, उपनिदेेशक सूचना डाॅ मुरलीधर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष एव वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय, अमर उलाला ब्यूरो प्रमुख    अरूण कुमार पाठक , सहारा ब्यूरो प्रमुख  आलोक त्रिपाठी, पुनीत दत्त ओझा  राकेश गिरी रजनीश त्रिपाठी राघवेंद्र सिंह सहित अनेक पत्रकारों बुद्धिजीविकयों, मण्डलायुक्त कार्यालय के सहायकों, कर्मचारियों अदि ने विचार व्यक्त ििकया।
   विदाई समारोह के अवसर पर मण्डलायुक्त  दिनेश कुमार सिंह ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अनेक महापुरूषों के विचारों ने प्रभावित किया है। जिसमें भगवान राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महात्मा कबीर, गुरू गोरखनाथ आदि प्रमुख है। इनके जीवन का तीन आधार था जैसे आप अपना स्वयं मार्ग बनो और साक्षी बनो। कागज की बात से ज्यादा आखांे देखी बात पर विश्वास करो। करूणा रखो अपने कार्य पथ पर कर्म करो तथा योग का मूल आधार दया है। दया के बिना कुछ भी संभव नहीं है। चाहे आप सार्वजनिक जीवन में हो या शासकीय जीवन में हो या निजी जीवन में हेा हमेशा मोह पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि मोह  के कारण क्रोध होता है तथा क्रोध से विवेक एवं ज्ञान नष्ट हो जाते है। सबसे पहले किसी काम को करने से पूर्व अपने आप पर विश्वास करो और अपने से जुड़े हुए लोगो पर एवं अधीनस्थों पर भी विश्वास रखों । आप बेहतर परिणाम दे सकते हे। मेरा मानना है कि कहीं भी आप को कोई समस्या नहीं होगी तथा बेहतर कार्य कर  सकेगें एवं बेहतर परिणाम आयेगा। उक्त अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ जेएलएम कुशवाहा, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या सहित पीडब्ल्यूडी, कृषि, सहकारिता, आवास, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, अभियन्ताओं आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किया। तथा मण्डलायुक्त को सत एंव सज्जनता को प्रतिमूर्ति बताया। अन्त में संयुक्त विकास आयुक्त श्री तेज प्रताप मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हमारा इनसे प्रतापगढ़ जनपद में तैनाती से परिचय है। इनके द्वारा हमें हमेशा एक अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन मिला है। तथा इन्होंने अनेक अवसरों पर अच्छा किया है। उक्त अवसर पर आयुक्त के वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक मनोज श्रीवास्तव, सहायक शैलेष कुमार, सुमन श्रीवास्तव सहित मण्डलायुक्त कार्यालय के अनेक पटल सहायक अभियन्तागण आदि मोजूद थें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक  जितेन्द्र श्री वास्तव ने किया तथा समय समय पर आयुक्त महोदय के संदर्भ मे अनेक बिन्दुओं पर चर्चा भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे